गया, अगस्त 30 -- Gaya News: बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, प्रखंड फतेहपुर की मासिक बैठक रविवार को गोपीमोड़ स्थित अर्जुन पंडित के मकान में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामशरण पंडित ने की। इसमें पिछली बैठक के प्रस्तावों की संपुष्टि के साथ समाज और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रजापति भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पूर्व मुखिया अर्जुन पंडित द्वारा भवन निर्माण के लिए दान में दी जाने वाली जमीन की रजिस्ट्री कराने पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। रजिस्ट्री के लिए आवश्यक राशि जुटाने को लेकर समिति के सदस्यों और समाज के स्वजाति बंधुओं से आर्थिक सहयोग की अपील की गई। 13 सितंबर को होने वाली बैठक में सहयोग राशि जमा कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने...