Gaya News: पोस्टर मेकिंग:विशाखा अव्वल, आयुष को मिला दूसरा स्थान
गया, अक्टूबर 30 -- Gaya News: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी ) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल के सहयोग से 'स्वच्छ भारत: हमारा मौलिक कर्तव्य' विषय पर पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना व विद्यार्थियों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के महत्व को रेखांकित किया। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अनुराग अग्रवाल, स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.