Gaya News: पोती को दफन कर लौट रहे दादा की आहर में डूबने से मौत
गया, अक्टूबर 5 -- Gaya News: बांकेबाजार थाना क्षेत्र के मेनका गांव में सोमवार की दोपहर बेहद हृदयविदारक घटना हुई। अपनी नवजात पोती को दफन कर लौट रहे दादा की आहर में डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार में कुछ ही घंटों के अंदर हुई दो मौतों से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में मातम है। जानकारी के अनुसार, सूर्यदेव भुइयां (57) मेनका गांव के रहने वाले थे। वह मध्य विद्यालय मेनका में शिक्षा सेवक (टोला सेवक) के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि सूर्यदेव भुइयां की बहू ने रविवार की रात एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के कुछ ही समय बाद नवजात की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में शोक का माहौल था। सोमवार की सुबह सूर्यदेव भुइयां नवजात पोती के शव को गांव स्थित आहर (जल निकाय) के पास दफर कर आहर में नहाने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसलने से गहरे पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.