गया, अक्टूबर 17 -- Gaya News: कोठी थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाराकला गांव निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई है। कोठी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि 16 अक्टूबर को पीड़िता के पिता ने छेड़छाड़ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को वाहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...