Gaya News: पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त के घर कुर्की, घरेलू सामान जब्त
गया, जुलाई 13 -- Gaya News: भदवर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के एक फरार अभियुक्त के घर सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज धीरज कुमार के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि भदवर थाना कांड संख्या 16/25 के नामजद अभियुक्त विजुआ गांव निवासी प्रसाद पासवान के पुत्र सौरभ कुमार के खिलाफ न्यायालय से कुर्की-इश्तेहार वारंट जारी हुआ था। इसके अनुपालन में पुलिस ने उसके घर पहुंचकर सामान जब्त किया। पुलिस ने घर का दरवाजा, खटिया, बक्सा, पंखा, चापाकल सहित अन्य घरेलू सामान जब्त किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सिंहवाड़ा:आरोपित के घर की गई कुर्की-जब्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.