Gaya News: पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
गया, जुलाई 24 -- Gaya News: कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को इमामगंज में कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और इसमें संलिप्त कर्मियों व पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ता डुमरिया मोड़ से हाथों में तख्ती और बैनर लेकर जुलूस के रूप में इमामगंज बाजार होते हुए थाना गेट तक पहुंचे, जहां प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन को देखते हुए इमामगंज बाजार में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कुछ समय के लिए पूरा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.