गया, अगस्त 22 -- Gaya News: जिले में शनिवार को पेपरलेस निबंधन का खाता खुला। पहली बार शनिवार को जमीन की खरीद-बिक्री दस्तावेजों के बजाए पेपरलेस निबंधन के जरिए। पेपरलेस सिस्टम लागू होने के बाद शनिवार को जमीन की हुई रजिस्ट्री अब तक पहली रही। वजीरगंज प्रखंड के जमीन खरीदने और बेचने वालों ने ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पेपरलेस निबंधन कराया। जिला अवर निबंधक सोमेश्वर कुमार ने बताया कि शनिवार को एक पेपरलेस निबंधन हुआ है। वजीरगंज प्रखंड के पीपरा के रहने वाले विनय कुमार ने वजीरगंज के ही अढ़वा गांव की तुल्ली देवी से जमीन (6.77 लाख की) की बिक्री की। जमीन खरीद-बिक्री करने वालों ने खुद से पेपरलेस की ऑनलाइन प्रक्रिया की। इसके बाद कार्यालय में काम हुआ। दोनों ने बताया कि आसानी से निबंधन हो गया।

निबंधन कार्यालय में स्थिति टिकारी, शेरघाटी और बथानी कार्य...