Gaya News: पूर्व विधायक श्रीचंद पासवान की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
गया, जुलाई 28 -- Gaya News: इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1980 और 1990 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे स्व. श्रीचंद पासवान की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव ढेवरी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर परिजनों और समर्थकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में रवींद्र कुमार यादव, रवि पासवान, जितेंद्र पासवान, मगध कोऑपरेटिव के निदेशक नरेश प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने स्व. पासवान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.