गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड के कुइंबार गांव निवासी पूर्व मुखिया देवशरण सिंह दांगी का रविवार सुबह करीब 102 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देवशरण सिंह दांगी समाजसेवी थे और शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक उत्थान के लिए लगातार काम करते रहे। ग्रामीणों के बीच उनका सरल व्यवहार और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण चर्चित था। उनके निधन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मिथिलेश सिंह दांगी, नागेंद्र प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद और गणेश कुमार वर्मा ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...