गया, अगस्त 22 -- Gaya News: आमस की करमडीह पंचायत के पूर्व मुखिया अर्जुन यादव की मां लकेसरी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। बेटे अर्जुन यादव ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चंडीस्थान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गया रेफर कर दिया। हालांकि, गया ले जाने की तैयारी के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पांच पुत्रियों और एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। निधन की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। जीतू वर्णवाल, शेखर चौरसिया, अरविंद कुमार, मुखिया मनोज यादव, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह व मनोज गुप्ता ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...