Gaya News: पूर्वा एक्सप्रेस से 8.5 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: गया-गोमो रेलखंड पर ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षात्मक सर्च अभियान के दौरान आरपीएफ ने गुरुवार शाम पारसनाथ स्टेशन पर कार्रवाई की। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस की जांच के दौरान करीब 8.5 किलो गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के बादलगढ़ निवासी शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर गया-गोमो रेलखंड पर विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड और गोमो आरपीएफ की टीमें शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.