गया, सितम्बर 5 -- Gaya News: क्राइम मीटिंग के बाद गया पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। शनिवार को एसएसपी सुशील कुमार ने अधिसूचना जारी कर तत्काल थानों में योगदान देने का आदेश दिया है। एक ही थाने में तीन वर्ष की अवधि पूरी कर चुके पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नए थानों में पदस्थापित किया गया है। जारी सूची के अनुसार 86 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें सहायक अवर निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक और पीटीसी स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

पदाधिकारियों का स्थानांतरण कई पदाधिकारियों को शहरी थानों से हटाकर ग्रामीण थानों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि ग्रामीण इलाकों में तैनात कई अधिकारियों को शहरी थानों में भेजा गया है। शहर के कोतवाली, सिविल लाइंस, रामपुर, मगध मेडिकल, डेल्हा, महिला थाना, फतेहपुर, वज...