Gaya News: पुलिस ने मोचारिम से मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गया, सितम्बर 20 -- Gaya News: बोधगया थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात मोचारिम गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के नामजद आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोचारिम गांव निवासी संजय शाह का बेटा है। बुधवार को आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। आरोप है कि विकास ने गड़ासा और लोहे की रॉड से मारकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा। रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.