गया, जुलाई 18 -- Gaya News: खिजरसराय थाना पुलिस ने शनिवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में थाना क्षेत्र के बिनदौल गांव में छापेमारी कर कुर्की वारंटी पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, खिजरसराय में छापेमारी कर वारंटी मनीष कुमार एवं प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...