Gaya News: पुलिस गतिविधियों की रेकी करने वाले लाइनर गिरफ्तार, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
गया, जुलाई 13 -- Gaya News: भदवर पुलिस ने रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए रबदी गांव के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने बालू तस्करी में संलिप्त एक लाइनर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष सचिव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रबदी-कौबल जाने वाली सड़क के मोड़ पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में रबदी गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ अजीत रवानी (35) को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि वह पुलिस की गतिविधियों की जानकारी बालू माफियाओं तक पहुंचाता था और अवैध बालू ढुलाई में मदद करता था। जब्त ट्रैक्टर को थाने लाकर खनन विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.