Gaya News: पुलिस की मौजूदगी से गुरुआ बाजार रहा जाम मुक्त
गया, सितम्बर 1 -- Gaya News: गुरुआ बाजार में मंगलवार को पूरे दिन पुलिस की मौजूदगी के कारण सड़कों पर जाम नहीं लगा। पुलिस की सक्रियता से ऑटो, टोटो, यात्री बस और बाइक चालकों ने सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने से परहेज किया। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही और लोगों को आवागमन में सहूलियत हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुआ बाजार में आए दिन सड़क किनारे वाहन खड़े होने और ऑटो-टोटो के अनियंत्रित परिचालन से जाम लगता है। लोगों ने बाजार में नियमित पुलिस तैनाती और यातायात निगरानी की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.