Gaya News: पुलिस की गतिविधियों की सूचना बालू कारोबारियों को देने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
गया, जुलाई 2 -- Gaya News: गुरुआ थाना पुलिस ने तेतरिया गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित कुमार को अवैध बालू कारोबारियों तक पुलिस की गतिविधियों की सूचना पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि आरोपी पुलिस की छापेमारी और अन्य कार्रवाई की जानकारी बालू कारोबारियों को देता था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तारी के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.