गया, अगस्त 23 -- Gaya News: नगर विकास परिषद की बैठक कठोकर तालाब स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ नेता रामेश्वर प्रसाद यादव ने की। संचालन परिषद के महामंत्री इकबाल हुसैन ने किया। बैठक में पितृपक्ष मेले पर सूचना व सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। परिषद अध्यक्ष अर्जुन यादव ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से शिविर को सफल बनाने की अपील की। बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि नगर निगम की ओर से संपत्ति कर की वसूली की जा रही है। लेकिन, कई क्षेत्रों में अब भी पेयजल की सुविधा नहीं पहुंची है। ऊर्जा और पानी की बर्बादी पर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने तत्काल पेयजल व ऊर्जा की बर्बादी रोकने की मांग की। साथ ही शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की जांच कराने पर जोर दिया गय...