Gaya News: पितृपक्ष मेले में सुदृढ़ व्यवस्था और सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम : गर्ग
गया, सितम्बर 2 -- Gaya News: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पिंडदानी रेल मार्ग से गया पहुंचेंगे। संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गया जंक्शन पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के ब्रांच अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने गया जंक्शन पर मेला अवधि में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यात्री सहायता केंद्र, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी जीएम को दी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के परिचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.