गया, अक्टूबर 10 -- Gaya News: गया जंक्शन पर पितृपक्ष मेले के दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में योगदान देने वाले स्वास्थ्य निरीक्षकों को सम्मानित किया गया। ईएनएचएम विभाग, गया की ओर से मेला ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य निरीक्षकों को उनके निर्धारित कार्यस्थलों पर वापस भेजने से पहले सम्मानित कर विरमित किया गया। इस अवसर पर विभाग के वरीय अनुभाग अभियंता आशुतोष कुमार ने स्वास्थ्य निरीक्षकों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेले के दौरान गया जंक्शन पर यात्रियों और तीर्थयात्रियों की सुविधा, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।सम्मानित होने वाले स्वास्थ्य निरीक्षकों में डीडीयू के शशि कांत कुमार, कैलाश मीना और अखिलेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह भी पढ़े...