गया, सितम्बर 23 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से गया जी आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है। मेला क्षेत्र में जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो इसके लिए 100 से अधिक ई-रिक्शा की निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला परिवहन विभाग की ओर से यह सेवा तीन शिफ्ट में 24 घंटे संचालित की जाएगी। डीटीओ राजेश कुमार ने बताया कि बंगाली आश्रम, विष्णुपद, चांदचौरा समेत मेला क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शा सेवा के केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों से जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग और अधिक सामान के साथ आने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है。 यह भी पढ़ें- पितृपक्ष में गया जा रह...