गया, अगस्त 21 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने तालाबों की साफ-सफाई शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और जलाशयों की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख तालाबों की सफाई कराई जा रही है। रामकुंड, रुक्मिणी सहित आठ तालाबों को मेला शुरू होने से पहले पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम की टीम तालाबों से गाद निकाल रही है। लंबे समय से जमी गाद और कचरे को हटाकर तालाबों की सफाई की जा रही है। सफाई कार्य में मैनपावर के साथ मशीनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि कम समय में अधिक क्षेत्र की सफाई पूरी की जा सके.

नगर आयुक्त ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा नगर आयुक्त डॉ. गगन ने स्वच्छता पदाधिकारी के साथ शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से कार...