Gaya News: पितृपक्ष: माता सीता को याद कर बालू के पिंड से किया पिंडदान
गया, अक्टूबर 4 -- Gaya News: आश्विन कृष्णपक्ष अष्टमी और नवमी दोनों रविवार को रही। लेकिन, मुख्य रूप से नवमी तिथि को लेकर त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध करने वाले पिंडदानियों की भीड़ सीताकुंड में रही। पितरों की आत्मा को मोक्ष दिलाने के लिए मातृनवमी को पिंडदानियों ने सीताकुंड और रामगया वेदियों पर कर्मकांड किया। आज की महत्ता को ध्यान में रखकर पूर्वजों के अक्षयलोक की प्राप्ति की कामना के साथ माता सीता को याद कर तीर्थयात्रियों ने बालू के पिंड अर्पित किए। महिलाओं ने पिंड के बाद सीताकुंड में सौभाग्य पिटारी भी दान किया। कुछ पिंडदानी विष्णुपद की सोलह में से बचे छह वेदियों पर पिंडदान के बाद सीताकुंड पहुंचे। लेकिन, अधिकतर ने पष्ठी व सप्तमी तिथि का एक ही दिन शनिवार को ही सोलह वेदी पर पिंडदान किया था। सीताकुंड के अलावा विष्णुपद मंदिर में भी भीड़ रही। एक व तीन दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.