Gaya News: पार्षद ने शहर को स्वच्छ रखने वाले सफाईकर्मियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां
गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: बोधगया नगर परिषद के वार्ड 15 की पार्षद सह स्टैंडिंग कमेटी की पूर्व सदस्य श्वेता रानी ने दीपावली पर सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। शनिवार को राजापुर स्थित सीताराम पैलेस आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 15 से अधिक सफाईकर्मियों, सुपरवाइजरों और वाहन चालकों को मिठाई एवं सहयोग राशि देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्वेता रानी ने कहा कि सफाईकर्मी पूरे साल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था कायम रहती है। त्योहार की खुशियों में उन्हें शामिल करना और उनके योगदान का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों के कार्यों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। इस पहल पर सफाईकर्मियों ने आभार जताया।(बोधगया से रविशंकर कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.