गया, अगस्त 11 -- Gaya News: आमस के सुग्गी मिडिल स्कूल परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पानी की किल्लत से छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डेन कविता कुमारी ने बताया कि वाटर लेयर नीचे चले जाने के कारण विद्यालय का मोटर पंप काम नहीं कर रहा है। जून से यह समस्या बनी हुई है। पानी के अभाव में छात्राओं को पीने, नहाने, कपड़े धोने और नित्यक्रिया में परेशानी हो रही है। कई बार शौच के लिए भी पानी की उपलब्धता को लेकर सोचना पड़ता है। विद्यालय में 94 छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें फिलहाल 45 रह रही हैं। इनके लिए प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी की जरूरत होती है। वार्डेन ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि शिकायत मिलते ही पीएचईडी के माध्यम...