गया, अक्टूबर 24 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड के श्री जगदीश संस्कृत विद्यालय की बदहाली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। करीब पांच वर्षों से विद्यालय में नियमित शिक्षण व्यवस्था ठप है। यहां पढ़ाने के लिए नियमित शिक्षक नहीं हैं। लेकिन, हर साल 80 से 100 बच्चे संस्कृत बोर्ड की परीक्षा देते हैं। संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित इस विद्यालय में पढ़ाई का माहौल नहीं है। नियमित रूप से भवन नहीं खुलने और देखरेख के अभाव में इसकी हालत भी लगातार खराब होती जा रही है। नियमित नहीं होती पढ़ाई यह भी पढ़ें- Palamu News: लालगढ़ प्लस टू विद्यालय के तीन शिक्षक प्रतिनियुक्त, 1,115 विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सवालनियमित शिक्षण व्यवस्था का अभाव विद्यालय के अस्थायी प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 तक विद्यालय के शिक्षक स...