गया, जुलाई 6 -- Gaya News: गया-कोडरमा रेलखंड स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन इन दिनों कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। स्टेशन परिसर के सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्टेशन के प्रवेश मार्ग और परिसर में जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा है। ऐसे में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पहुंचने के दौरान उन्हें फिसलन और गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कई यात्रियों ने आशंका जताई कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है。

रेलवे प्रशासन से जल्द मरम्मत की उठी मांग लोगों ने बताया कि स्टेशन परिसर और...