Gaya News: पशुओं का नि:शुल्क इलाज और जांच शिविर आज, पशुपालकों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: डुमरिचट्टी बाजार स्थित हाई स्कूल में मंगलवार, 13 अक्टूबर को एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। जीविका की जिला परियोजना समन्वयन इकाई, गया जी, प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, फतेहपुर और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन होगा। इसमें पशुओं की नि:शुल्क जांच और इलाज किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए पांच रुपये देने होंगे। पशु चिकित्सक विभिन्न बीमारियों का उपचार करेंगे। साथ ही पशुपालकों को हरा चारा उत्पादन, पशुओं के रखरखाव और स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। आयोजकों ने पशुपालकों से अपने पशुओं के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.