Gaya News: पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे कठिन चीवर का किया गया विशेष पूजन फोटो न्यूज
गया, नवम्बर 16 -- Gaya News: बोधगया स्थित वट थाई मगध भूमि बौद्ध मठ के कठिन चीवरदान समारोह के तहत रविवार को महाबोधि मंदिर में कठिन चीवर का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक परिधान में सजे बौद्ध श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मठ से महाबोधि मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे श्रद्धा और उल्लास के साथ कठिन चीवर की विशेष पूजा की गयी। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं ने सामूहिक रूप से सूत्रपाठ किया। पूरा परिसर बौद्ध मंत्रोच्चार से गूंज उठा। समारोह में भाग लेने के लिए थाईलैंड से करीब 200 बौद्ध श्रद्धालु विशेष रूप से बोधगया पहुंचे हैं। पारंपरिक बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने विश्वशांति, मानव कल्याण और सभी प्राणियों की सुख-समृद्धि की कामना की। (बोधग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.