गया, जुलाई 19 -- Gaya News: आमस, एक संवाददाता। भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह को सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने वाले आमस के युवक को आरा पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। रविवार को आरा से आई साइबर थाने की पुलिस ने आमस पुलिस के सहयोग से आमस के युवक सोनू राज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि युवक भोजपुरी स्टार को यूट्यूब पर अभद्र टिप्पणी की थी। पवन सिंह ने आरा के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी है कि वेलेवल धाराएं लगाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...