Gaya News: पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर निकलेगी विशाल मोटरसाइकिल रैली
गया, अगस्त 5 -- Gaya News: पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर 17 अगस्त को उनके अनुयायियों द्वारा फतेहपुर में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। श्रद्धांजलि यात्रा गहलौर घाट स्थित समाधि स्थल तक जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्लस टू राम सहाय उच्च विद्यालय के सभा मंच पर बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रखंडों के आयोजन सदस्य शामिल हुए। सामाजिक संस्था मुशहर भुइया सेवा संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य ई. नंदलाल मांझी ने बताया कि रैली में हजारों लोग शामिल होंगे। श्रद्धालु मानपुर-भुसुंडा-बाला में एकत्र होकर दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद रैली मुफस्सिल और भिंडस मोड़ होते हुए गहलौर घाट पहुंचेगी, जहां समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दशरथ मांझी का जीवन संघर्ष, संकल्प और दृढ़ता का प्रतीक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.