Gaya News: पर्यावरण की रक्षा के लिए हर व्यक्ति एक पौधे लगाएं: डॉ. प्रेम
गया, अगस्त 1 -- Gaya News: गया जी के ऐतिहासिक रामशिला पहाड़ी से शनिवार को हरित गया अभियान की शुरुआत हुई। गया वन प्रमंडल ने गया जी के पहाड़ियों पर हरित बनाने के लिए सीड बॉल रोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और सीड बॉल का बीजारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान पर्यावरणीय संकट से निपटने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय पौधरोपण है। प्राकृतिक संसाधनों का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे अत्यंत आवश्यक हैं। हमें अपने आने वाले पीढ़ियों के लिए हरियाली को सुरक्षित रखना होगा। इसलिए हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.