Gaya News: परैया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 95 लीटर शराब बरामद, दो जगहों से तीन गिरफ्तार, एक तस्कर फरार
गया, जुलाई 28 -- Gaya News: परैया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 95 लीटर शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गुलरिया चौक से 40 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। वहीं बडलचक गांव में छापेमारी के दौरान 23 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मैदाचक क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 32 लीटर विदेशी शराब, जिसमें रॉयल स्टैग और ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की शराब शामिल है, बरामद की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब का विक्रेता मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.