Gaya News: परसावां मोड़ पर आमने-सामने भिड़ीं बुलेट और स्कूटी, दो लोग घायल
गया, अगस्त 17 -- Gaya News: गया-फतेहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर परसावां मोड़ के समीप सोमवार को बुलेट बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक युवक बासुआ गांव का निवासी बताया गया है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बुलेट और स्कूटी को कब्जे में लेकर थाने ले गई। वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात सामान्य हुआ। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बंगाली टोला में बाइक-स्कूटी की टक्कर, दो युवक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.