गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: इमामगंज थाना क्षेत्र के पथरा गांव में बंद घर का ताला काटकर चोरी के मामले की जांच के लिए सोमवार को डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गृहस्वामिनी अनीता देवी 10 अक्तूबर को घर बंद कर इलाज कराने डुमरिया स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गई थीं। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का ताला काटकर 15 हजार रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड की मदद से मामले के उद्भेदन की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...