Gaya News: पत्नी का आरोप, गला दबाकर हत्या का किया प्रयास
गया, जुलाई 15 -- Gaya News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनौत गांव में एक महिला ने अपने पति पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता पिंकी देवी ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे उसके पति राम सागर कुमार उर्फ हिमांशु कुमार ने रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.