Gaya News: पत्थरकट्टी में मूर्तिकारों की कला और आजीविका को बढ़ावा के लिए कार्यक्रम का आयोजन
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: नीमचक बथानी प्रखंड के पत्थरकट्टी में मूर्तिकला को बढ़ावा देने और मूर्तिकारों की आजीविका मजबूत करने के उद्देश्य से वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), पटना, नाबार्ड और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों ने कारीगरों को ऋण सहायता और विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में आरबीआई के अधिकारियों और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक संदीप कुमार ने मूर्तिकारों को संस्थागत ऋण के महत्व से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि समय पर ऋण मिलने से कारीगर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। इससे स्थानीय शिल्पकला और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।इस दौरान कारीगरों को आसान वित्तीय सुविधाओं, समय पर ऋण चुकाने और औपचारिक बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.