Gaya News: पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के लिए मगध मेडिकल में 40 बेड सुरक्षित
गया, नवम्बर 7 -- त्योहारों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी Gaya News: दीपावली और छठ के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के इलाज के लिए 40 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। इनमें बर्न आईसीयू के अलावा प्री-फैब्रिकेटेड वार्ड में भी 40 बेड की व्यवस्था की गई है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भी दो-दो बेड सुरक्षित रखे गए हैं। दीपावली से लेकर छठ तक डॉक्टरों और सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बर्न से संबंधित जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.