गया, जुलाई 9 -- Gaya News: गुरारू प्रखंड के सर्वोदय हाई स्कूल के सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने की। बैठक शुरू होते ही जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। सदस्यों ने जिनी विद्यालय के संचालन को सरकारी विद्यालयों के नियमों के अनुरूप करने और स्कूल समय में कोचिंग संचालन पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा अलखदेव मध्य विद्यालय जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते की नियमित सफाई कराई जाए ताकि छात्र-छात्राओं को परेशानी न हो। बैठक में गुरारू बाजार चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने की मांग भी जोर-शोर से उठी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों ...