Gaya News: पंचायत समिति की बैठकों से लगातार गैरहाजिर रहने पर सीडीपीओ से मांगा गया जवाब
गया, सितम्बर 12 -- Gaya News: एक संवाददाता। पंचायत समिति की बैठक से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहना टनकुप्पा की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) मंजू कुमारी को महंगा पड़ सकता है। सात अगस्त को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ गौरी कुमारी ने सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने 24 घंटे के अंदर अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। टनकुप्पा प्रखंड कार्यालय में सात अगस्त को पंचायत समिति की बैठक हुई थी। इसमें सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने पर पंचायत समिति अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख समेत सदस्यों ने नाराजगी जताई थी। सीडीपीओ के बैठक में मौजूद नहीं रहने के कारण बाल विकास परियोजना से संबंधित मामलों की समीक्षा भी नहीं हो सकी थी। बीडीओ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सीडीपीओ इससे पहले 12 दिसंबर 2025 और 21 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.