गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की भेटौरा पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाया गया। पंचायत सरकार भवन परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया दिलीप यादव, पूर्व मुखिया अनीता देवी समेत अन्य प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पंचायत में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और पूर्व में कराए गए कार्यों की जानकारी ली गई। मुखिया ने वार्ड सदस्यों व ग्रामीणों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा कर आगामी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में भूमिहीन परिवारों से वासगीत पर्चे के लिए आवेदन लिए गए। यह भी पढ़ें- Gaya News: भेटौरा में आवास की आस, सूची में नाम सुनने उमड़ी महिलाओं की भीड़ मुखिया ने बताया कि करीब 100 लोगों ने आवेदन दि...