गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: पंचायत विकास दिवस के अवसर पर राज्य स्तर से निर्धारित जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत आईएएस वसीम अहमद ने रविवार को परैया प्रखंड की मंगरावां पंचायत का औचक निरीक्षण किया। पंचायती राज विभाग के सचिव के निर्देश पर हुए निरीक्षण में विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारी ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। एलएसडीजी थीम-06 'आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत' के तहत उन्होंने मजबूत बुनियादी ढांचे, संसाधनों के बेहतर उपयोग और पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पंचायत के समग्र और सतत विकास में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।बीसीडी यह भी पढ़े...