Gaya News: पंचानपुर: ट्रांसफॉर्मर से चोरी की गई कॉइल के साथ दो गिरफ्तार
गया, अगस्त 7 -- Gaya News: पंचानपुर थाना क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफॉर्मर से कॉइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बाजितपुर कला गांव के राजेश पासवान के पुत्र सुजीत कुमार और कबाड़ी दुकानदार मो. सीमम के पुत्र रमीज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर रूपनबिगहा के पास झाड़ी से ट्रांसफॉर्मर की कॉइल सहित चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पंचानपुर थाना के एसएचओ पद्माकर उपाध्याय ने बताया कि सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने सहबाजपुर मोड़ पर पुलिस ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास से पीतल के नट-बोल्ट मिले। यह भी पढ़ें- Gridih News: जनसंपर्क कार्यालय में चोरी मामले का उद्भेदन, दो गिरफ्तार पुलिस को सामान संदिग्ध लगा। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.