Gaya News: पंखा चालू करने के दौरान करंट से युवक झुलसा
गया, अगस्त 4 -- Gaya News: बांकेबाजार थाना क्षेत्र के बीचकप्पी गांव में मंगलवार दोपहर पंखा चालू करने के दौरान करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान कामेश्वर मांझी के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बांकेबाजार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीण लोहड़ी मांझी ने बताया कि जितेंद्र घर में पंखा चालू करने गया था। इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचाने से उसकी हालत में सुधार है और उसे निगरानी में रखकर उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.