Gaya News: न्यू स्टार और करजरा का मुकाबला गोलरहित
गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: जिला फुटबॉल लीग में शनिवार को गांधी मैदान स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में न्यू स्टार क्लब और करजरा यंग फुटबॉल क्लब के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किये लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। मुकाबला 0-0 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं दूसरे मैच में हिंद स्पोर्टिंग क्लब ने मैत्री बॉयज क्लब को 2-0 गोल से पराजित किया। मैच के 22वें मिनट में रोहित कुमार के पास पर रिजवान मलिक ने पहला गोल किया। इसके बाद 32वें मिनट में निरंजन कुमार ने दूसरा गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। हिंद स्पोर्टिंग की ओर से रोहित कुमार, रिजवान मलिक, निरंजन कुमार और गौतम कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका परवेज आलम, मसूद अख्तर, सुरेंद्र राजवंशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.