गया, जुलाई 21 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के नेमा बिगहा गांव में चोरों ने सोमवार रात दो स्थानों से सबमर्सिबल मोटर चोरी कर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, चोरों ने राजेंद्र मांझी के घर के समीप लगे सबमर्सिबल मोटर और लालदेव यादव के घर में रखा सबमर्सिबल मोटर चुरा लिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: घर के बरामदे में खड़ी बाइक पर चोरों ने उड़ाया आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...