Gaya News: निरंजना नदी में बालू खनन से बने गड्ढे में डूबकर युवक की मौत
गया, नवम्बर 9 -- Gaya News: निरंजना नदी में बालू खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में डूबने से सोमवार की दोपहर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के हथियार गांव निवासी राम खेलावन मिस्त्री के 32 वर्षीय पुत्र रंजीत विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बकरौर स्थित महामाया पैलेस मोड़ के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान टायर जलाकर आगजनी की और प्रशासन तथा बालू घाट के संवेदक के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण बोधगया-मोहनपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार, रंजीत वेल्डिंग का काम करता था। सोमवार दोपहर वह मोचारिम गांव में काम खत्म करने के बाद नदी पार कर अपने घर हथियार लौट रहा था। नदी में बालू खनन के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। पानी भरा होने के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.