गया, नवम्बर 22 -- Gaya News: बोधगया स्थित बीटीएमसी कार्यालय के सभागार में रविवार को निरंजना नदी के संरक्षण, विकास और धार्मिक-पर्यटन महत्व को लेकर बैठक हुई। इसमें विभिन्न देशों के बौद्ध मठों के भिक्षुओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया भिक्षु संघ के भंते प्रज्ञादीप ने की, जबकि संचालन महाबोधि मंदिर के वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. दीनानंद ने किया। बैठक में महाराष्ट्र से पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य सलाहकार (जल संरक्षण) सचिन कुलकर्णी भी शामिल हुए। इस दौरान नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर कई सुझाव दिए गए। निर्मल योजना ट्रस्ट के महासचिव सुरेश सिंह ने निरंजना नदी को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित करने की मांग उठाई। साथ ही महाबोधि घाट, सुजाता घाट और मुचलिन्द घाट के निर्माण का सुझाव दिया।

नदी के ...