गया, अक्टूबर 13 -- Gaya News: नियोजन मेला में 509 युवाओं को मिला रोजगार जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन 1500 रिक्तियों के विरुद्ध 509 युवाओं का प्रथम चरण में चयन नियोजन मेला में एक साथ सैकड़ों को रोजगार मिलने पर युवाओं ने जतायी खुशी गया जी, प्रधान संवाददाता

रोजगार मेले में 509 युवाओं का चयन गया के राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान केन्दुई में आयोजत नियोजन मेला में 509 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया। मंगलवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया द्वारा आयोजित रोजगार मेला में करियर मार्गदर्शन और कौशल विकास से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। मेले में 26 नियोजकों ने कुल 1500 रिक्तियों के विरूद्ध 509 का चयन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप निदेशक (नियोजन), मगध प्रमंडल ने स्वागत भाषण के साथ किया गया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों को बिहार र...