Gaya News: नाबालिग से ठगी कर सोने का गहना बेचने वाला और खरीददार गिरफ्तार
गया, सितम्बर 5 -- Gaya News: परैया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़के से ठगी कर सोने का गहना हासिल करने और उसे बेचने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में जमालपुर निवासी रॉकी कुमार और परैया बाजार निवासी रौशन भादानी शामिल हैं। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस ने सोने के गहने की खरीद-बिक्री से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.